बेटियों को मिल रहे हैं 50000 रूपये: मुख्यमंत्री राजश्री योजना – Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan

बेटियों को मिल रहे हैं 50000 रूपये: मुख्यमंत्री राजश्री योजना – Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan, Rajshree Yojana Official Website, Rajshree Yojana Payment Status, Rajshree Yojana Helpline Number, राजश्री योजना की पात्रता, राजश्री योजना की अंतिम तिथि, राजश्री योजना की पहली किस्त, Rajshree Yojana PDF Form, Mukhyamantri Rajshri Yojana Apply Online.

बेटियों को मिल रहे हैं 50000 रूपये: राजस्थान सरकार ने बेटियों के लिए एक खास योजना चलाई हुई हैं जिसका नाम हैं मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshree Yojana) इस योजना के सरकार बेटियों का लाभ प्रदान करती हैं जिसमें बेटियों को 50 हजार रूपये दिये जाते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेगें कि इस स्कीम का लाभ कैसे लेना हैं, क्या इसकी पात्रता हैं और इसे अप्लाई ऑनलाइन कैसे करना हैं बिल्कुल शोर्ट तरीके से तो आर्टिकल को लॉस्ट तक पढ़ते रहिए।

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना

आज के समय वैसे तो लडके और लड़कियों में कोई फर्क नहीं हैं लेकिन फिर भी लोग लड़को को ज्यादा अहमियत देते हैं। आज के नये जमाने में भी लोग लड़कियों को हीन भावना से देखते हैं, किसी घर में अगर लड़की पैदा हो जाती हैं तो उसके घरवाले और समाज वाले उसे ऐसे घूरते हैं जैसे कि उस मॉं ने कोई अपराध कर दिया हैं।

बहुत से लोग तो लड़कियों को गर्भ में ही मार देते हैं और अगर लड़की पैदा भी हो जाती हैं तो ना तो उसे पढ़ाया लिखाया जाता हैं, ना ही उसे ढ़ंग का खाना खिलाया जाता हैं और उसे अच्छे कपड़े पहनने के लिए दिये जाते हैं। आखिर क्योंकि आज का समाज लड़के और लड़कियों में भेदभाव करता हैं।

बेटियों को मिल रहे हैं 50000 रूपये: मुख्यमंत्री राजश्री योजना - Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan
बेटियों को मिल रहे हैं 50000 रूपये: मुख्यमंत्री राजश्री योजना – Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan

तो इसके लिए सरकार लड़कियों/बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को विकसित करने और उनके स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरूआत की हैं जिसके तहत जब भी आपके घर में लड़की का जन्म होता हैं तो सरकार उसके पालन-पोषण और उसकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के खर्चे के लिए 50000 हजार रूपये का लाभ प्रदान करती हैं। इस योजना को 1 जून 2016 को शुरू किया गया था पहले इस स्कीम का नाम शुभलक्ष्मी योजना था लेकिन जून 2016 के बाद से इसका नाम बदलकर राजश्री योजना रख दिया गया।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य

वैसे तो आप सभी को पता ही इस स्कीम को लागू करने का क्या उद्देश्य हैं लेकिन फिर आपको जानना चाहिए।

  • बालिकाओं के जन्म के प्रति लोगों की सकारात्मक सोच को विकसित करना।
  • लड़कियों के लालन-पालन और शिक्षण व स्वास्थ्य को बेहतर बनाना।
  • संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ-मृत्यु दर में कमी लाना।
  • लिंगानुपात को सुधारना।
  • भ्रूण हत्या को रोना।
  • बालिकाओं को स्कूलों में पढ़ाना।
  • बालिकाओं को समाज में सभी अधिकार दिलवाना।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना की पात्रता

प्यारे दोस्तों अगर आप भी इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ पात्रताओं को फोलो करना होगा।

  • बालिका राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • बालिका के माता पिता के पास जन आधार कार्ड, आधार कार्ड होना जरूरी।
  • बालिका का जन्म संस्थागत अस्पताल में होना चाहिए।
  • यह लाभ केवल दो बालिकाओं के जन्म तक ही दिया जायेगा। अगर तीसरी लड़की हो जाती हैं तो उसका लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • पहली किस्त का लाभ तो जन्म के समय ही मिल जायेगा लेकिन बाद की सभी किस्तें पाने के लिए आपको बालिका को स्कूल में पढ़ाना होगा।
  • 50 हजार रूपये आपको 6 किस्तों के रूप में मिलेगें एक साथ नहीं दिये जायेगें।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभ व फायदे

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana के तहत आपको कुल 50000 रूपये का लाभ प्रदान किया जाता हैं जो कि 6 किस्तों के रूप में दिया जाता हैं।

  • बच्ची के जन्म होने पर 2500 रूपये का लाभ प्रदान किया जाता हैं।
  • जब बच्ची 1 साल की हो जाती जायेगी तो 2500 रूपये की दूसरी किस्त दे दी जायेगी।
  • तीसरी किस्त बालिका के पहली कक्षा में एडमिशन दिलवाने के बाद 4000 रूपये का लाभ दे दिया जायेगा।
  • जब लड़की छठीं कक्षा में आ जायेगी तब उसे चौथी किस्त के रूप में 5000 रूपये दे दिये जायेगें।
  • जब लड़की दसवीं (10th Class) कक्षा में एडमिशन ले लेगी तो उसे पांचवी किस्त के रूप में 11000 रूपये की राशि प्रदान की जायेगी।
  • 12वीं कक्षा पास करने के बाद लड़की को छठीं किस्त के रूप में बाकी के बचे हुये 25000 रूपये एकमुश्त दे दिये जायेगें।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • बाकी किस्तों का लाभ लेने के लिए लड़की का जन्म प्रमाण, आधार कार्ड, स्कूल का सर्टिफिकेट व सम्बन्धित मार्कशीट।

(Mukhyamantri Rajshri Yojana Apply Online) मुख्यमंत्री राजश्री योजना का आवेदन कैसे करें

अगर आपके घर में भी बेटी का जनम हुआ हैं और आप भी मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आपको अपने नजदीकी ऑंगनबाड़ी केन्द्र पर सम्पर्क करना होगा और ऑस्था कार्ड बनवाना होगा। उसके बाद जब भी आप अस्पताल में प्रसव करवाने के लिए जायें तो आस्था कार्ड यानि जच्चा बच्चा कार्ड को अपने साथ लेकर जायें और महिला मॉं का आधार कार्ड, जन आधार कार्ड भी साथ में लेकर जायें। उसके बाद पहली किस्त के 2500 रूपये तो आपको हाथो हाथ मिल दे दिये जाते हैं और बाकी के रूपये आपको बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये जाते हैं।

तो इस प्रकार आप राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshree Yojana Rajasthan) के तहत 50000 हजार रूपये का लाभ ले सकते हों ज्यादा जानकारी के लिए सम्बन्धित विभाग की ऑफिशियल साइट पर जायें।

Mukhyamantri Rajshree Yojana Official Website

पीएम किसान योजना 15वीं किस्त: 2000 की रूपये 15वीं किस्त इस दिन डाली जायेगी किसानों खातों में

तीर्थ यात्रा योजना को मिली हरी झंडी, बुजुर्गो को करवाई जायेगी फ्री में यात्रा

4 Comments

    1. सर जी आप एक बार 181 पर काल करे और उनसे पूछे वो क्या बोलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *