Animal Movie VS Sam Bahadur Movie दोनों मूवीयों में से कौनसी मूवी सबसे पहले सबसे आगे निकलेगी जाने रिपोर्ट

Animal Movie VS Sam Bahadur Movie: 1 दिसंबर 2023 को देश और विदेशों के सिनेमाघरों में दो बड़ी मूवी रिलीज होने जा रही हैं जिसमें पहली मूवी एनिमल हैं और दूसरी मूवी सैम बहादुर। दोनों ही मूवी टक्कर की हैं दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। आप रणबीर कपूर के फैन्स हैं या फिर आप विक्की कौशल के फैन्स हैं चाहे आप दोनों के ही फैन हो तो आप यह जानना चाहगें कि कौनसी मूवी सबसे आगे हैं और कौनसी मूवी हिट रहेगी।

Animal Movie VS Sam Bahadur Movie दोनों मूवीयों में से कौनसी मूवी सबसे पहले सबसे आगे निकलेगी जाने रिपोर्ट
Animal Movie VS Sam Bahadur Movie दोनों मूवीयों में से कौनसी मूवी सबसे पहले सबसे आगे निकलेगी जाने रिपोर्ट

Animal Movie 2023

एनिमल मूवी को Sandeep Reddy Vanga ने निर्देशित किया हैं जिसमें आपको रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना लीड रोल के रूप में देखने के लिए मिलने वाले हैं। इस मूवी को बनाने के लिए लगभग 100 करोड़ रूपये का बजट लगाया गया। इस मूवी की कहानी में आपको रणबीर कपूर के पिता के रूप में अनिल कपूर का रोल देखने के लिए मिलेगा।

इस मूवी की कहानी में आपको पिता और पुत्र के बीच की क्या अडचन होती हैं वो आपको देखने के लिए मिलेगी। एनिमल मूवी 1 दिसंबर 2023 को देश और विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। रणबीर कपूर की पत्नी के रूप में आपको रश्मिका मंदाना का रोल देखने के लिए मिल रहा हैं और बॉबी देओल की बात करे तो इनका रोल आपको विलेन के रूप में देखने के लिए मिल रहा हैं।

Book Your Ticket Now

Sam Bahadur Movie 2023

सैम बहादुर मूवी को Meghna Gulzar ने निर्देशित किया हैं जिसमें आपको विक्की कौशल, सान्या मल्हौत्रा, फातिमा साना शेख आदि लीड रोल के रूप में देखने के लिए मिलने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित हैं। 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित यह मूवी जिसमें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने बांग्लादेश की मुक्ति के लिए आगे बढ़कर भारतीय सेना का नेतृत्व किया।

सैम बहादुर मूवी 1 दिसंबर 2023 को देश और विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। मूवी में सुपर स्टार विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम का रोल अदा किया हैं जिसे देखकर आपको युद्ध की याद आ जायेगी।

Animal Movie VS Sam Bahadur Movie

सैम बहादुर मूवी की बात करें तो इसकी एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी हैं और लोग एडवांस बुकिंग करने लग गये हैं। सैकनिल्क रिपोर्ट की अनुसार अभी पहले दिन मूवी ने लगभग 12 हजार 876 टिकट बुक हुये हैं जिनसे लगभग 44.71 लाख रूपये की कमाई हुई हैं। वहीं एनिमल मूवी की बात करे तो इस मूवी की एडवांस बुकिंग चालू हो चुकी हैं। इस मूवी की एडवांस बुकिंग में लगभग 11 हजार 317 टिकट बुक हो गये हैं जिनसे लगभग 3.4 करोड़ रू का कलेक्शन हो चुका हैं।

तो इन ऑंकड़ों से पता लग रहा हैं एनिमल मूवी सैम बहादुर मूवी (Animal Movie VS Sam Bahadur Movie) को पीछे छोड सकती हैं। लेकिन दोस्तों यह सिर्फ ऑंकडे हैं रिलीज वाले दिन कुछ भी हो सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *